भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित वर्ल्ड स्कूल टीम चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर लौटी परिषदीय विद्यालयों की चार बेटियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में बेटियों ने अपने जोश और जज्बे से सभी का ध्यान आकर्षित किया। गोपीगंज के धनापुर उत्तरी गांव में बेटियों की आने की सूचना के बाद तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही थीं। गांव आने पर माला पहनाकर, आरती उतार और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में वंशिका ने चार अंक हासिल किए। वहीं सुनैना, काजल शर्मा और अनुराधा ने 2-2 अंक अर्जित किए। टीम के साथ कप्तान अंकित यादव और मेंटर प्रेरणा यादव भी कजाकिस्तान गए थे। जिनका भी गांव पहुंचने पर सम्मान किया गया। गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में बेटियों के माता-पिता, शिक्षक और ग्रामीणों ने उनका अभ...