भागलपुर, मार्च 2 -- प्रखंड की दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चंडिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कजरैली की टीम को पराजित कर रामपुरडीह कप पर कब्जा जमा लिया। रामपुरडीह की टीम ने कजरैली को पांच विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कजरैली की टीम 14 ओवर में छह विकेट खोकर 132 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुरडीह की टीम ने पांच विकेट खोकर 8.2 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब पुष्कर को और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अनुज को दिया गया। बेस्ट गेंदबाज अनुज को दिया गया। विजेता टीम को दासपुर पंचायत के मुखिया संजय चौधरी, पैक्स अध्यक्ष नीरज सिंह, मानस प्रवक्ता रघुनंदन ठाकुर व पंचायत समिति प्रतिनिधि राजीव कुमार के द्वारा शिल्ड व नगद राशि दिया गया। उपविजेता टीम को धीरज मिश्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.