गोंडा, सितम्बर 13 -- कजरी तीज पर सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजे करनैलगंज (गोंडा)। कजरी तीज के पावन अवसर पर पवित्र सरयू तट पर आस्था, उत्साह और भक्ति का विराट संगम देखने को मिल रहा है। इस वर्ष करीब 15 लाख कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान है। शनिवार से ही सरयू नदी से पवित्र जल भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिसके चलते पूरा मेला क्षेत्र केसरिया रंग में रंग गया है। कांवड़ियों के विशाल हुजूम और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने जमीन से लेकर जल तक सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार किया है。

श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार सुबह से ही विभिन्न जनपदों से शिवभक्तों के जत्थे कटरा घाट पहुंचने लगे। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों के साथ कांवड़ियों ने सरयू में आस्था की डुबकी ल...