जहानाबाद, अगस्त 27 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। सावन माह के अवसर पर विजन वर्ल्ड एकेडमी, मेहंदिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने कजरी गीत, सावन के पारंपरिक गीत-संगीत और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर उत्सवमय हो गया। बच्चों ने गीत-संगीत के माध्यम से सावन की हरियाली, बारिश, झूले और ग्रामीण लोकजीवन की सुंदर झलक पेश की। विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार ने कहा कि कजरी हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रस्तुतियों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सावन महोत्सव का भव्य आयोजन फोटो- 27 अगस्त अरवल- 25 कैप्शन- अरवल के महेंदिया स्थित विजन व...