पलामू, फरवरी 15 -- पंडवा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कजरी त्रिवेणी संगम तट पर महाशिवरात्रि पर मेला का आयोजन किया गया। मेले में भोजपुर और बक्सर से आए कलाकार तेरे नाम लहरी व पिंटू यादव ने दुगोला के माध्यम से भोजपुरी गीत संगीत और नृत्य से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन उद्घाटन समाजसेवी महाराणा प्रताप सिंह, अनुज सिंह, रंजय सिंह, सुमेर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता महाराणा प्रताप सिंह ने कहा कि देवों के देव महादेव शक्ति के श्रोत हैं। महादेव को समर्पित इस तिथि पर मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की पहचान है। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्कृति की धरोहर है जिसे बचाने की जरूरत है। मेला समिति के त्रिभुवन पाठक, बृजबिहारी सिंह, अरुण सिंह, अशोक सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.