मुंगेर, नवम्बर 12 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि जमालपुर किऊल रेलखंड के बीच कजरा स्टेशन के समीप समपार 28 (सी) मैं एक वाहन टक्कर कांड में जमालपुर आरपीएफ यार्ड पोस्ट पुलिस की कार्रवाई हुई है। पुलिस ने आरपीएफ थाना कांड संख्या 815/2025 दिनांक 10 नवंबर 25 में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बाबत इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेखपुरा निवासी सतीश यादव का पुत्र निक्कू कुमार है। उन्होंने बताया सोमवार की शाम करीब 5.15 बजे जब क्यूल से जमालपुर ट्रेन नंबर 156657/डाउन ब्रह्मपुत्र मेल आने वाली थी तभी बंद फाटक में एक अनियंत्रित ट्रक वाहन चालक तेज गति से फाटक में टक्कर मार दी थी। कजरा समपार फाटक का एक पोल 25 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार से जा सटा चिंगारी के साथ जोरदार आवाज हुई। इससे थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई थी। घटना की सूचना मिलने पर सबसे ...