लखीसराय, मार्च 6 -- कजरा, एक संवाददाता। कजरा एवं पीरी बाजार क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और सख्त व्यवस्था के कारण कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। कजरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार तथा पीरी बाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार सक्रिय रहा। होली के दिन सुबह से ही पुलिस की टीमें प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहीं। इसके अलावा पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त कर स्थिति का जायजा लेते रहे और लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील करते रहे। होली से पहले आयोजित शांति समिति की बैठकों और पुलिस द्वारा किए गए फ्लैग मार्च का भी सकारात्मक असर देखने को मिला। क्षेत्र के लोगों ने आपसी भाईचारे...