कजरा आहार जीर्णोद्धार में लापरवाही बरतने की डीसी से शिकायत
कोडरमा, जून 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा प्रखंड के ग्राम गरहाई स्थित कजरा आहार जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता और प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि तालाब की खुदाई निर्धारित गहराई तक नहीं की जा रही है। वहीं, खुदाई से निकाली गई मिट्टी को तालाब परिसर में ही जमा किया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा तालाब के चारों ओर बनाई जा रही मेड़ एवं किनारों का सुदृढ़ीकरण भी तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों द्वारा कार्य की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताए जाने पर उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.