लखीसराय, अगस्त 20 -- कजरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कजरा निवासी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सुधांशु कुमार को मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कजरा एवं सूर्यगढ़ा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- यूपी में चुनाव के लिए अभय दुबे को बनाया गया राष्ट्रीय मीडिया समन्वयकनियुक्ति का विवरण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉ. सुधांशु कुमार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ी संगठनात्मक एवं मीडिया गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद वे चुनाव से संबंधित मीडिया समन्वय, संचार व्यवस्था तथा पार्टी के अधिकृत कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डॉ. सुधांशु कुमार वर्तमान में द...