हरदोई, जून 13 -- कछौना। पुलिस टीम ने एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी पर मामला दर्ज कराया था। कस्बे के नई कॉलोनी निवासी अदनान के खिलाफ एक नाबालिग छात्रा के पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोप लगाया था। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को स्थानीय पुलिस टीम ने आरोपी युवक अदनान को सुठेना पुलिया के निकट से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...