हरदोई, मार्च 23 -- कछौना। कस्बे के निकट एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती चार वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। हॉस्पिटल से रेफर करने पर बेटी के जीवन की आस में बदहवास परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। ग्राम मंडलहिया निवासी अरुण कुमार की चार वर्षीय बेटी आरुषी को बुखार आया तो परिजनों ने बीते शुक्रवार को एनबी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। अरुण उर्फ बबलू ने बताया, वह मजदूरी की तलाश में चंडीगढ़ गया था। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ से वापस लौटा तो बेटी की हालत में सुधार नहीं दिखा। बावजूद हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इलाज पर भरोसा रखने की सलाह दी। सोमवार की सुबह जब आरुषी की मौत हो गई तो अस्पताल संचालको ने आनन-फानन में मासूम को रेफर कर दिया। परिजन जब स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों देखते ही मृत घोषित कर दिया। अ...