गंगापार, अप्रैल 13 -- वनरेंज मेजा के अन्तर्गत आने वाले कछुआ सेंचुरी मिर्जापुर के गोगांव गंगाघाट पर बेरोकटोक अवैध बालू का खनन हो रहा है। मिलीभगत से प्रतिदिन लाखों की बालू निकाली जाती है। प्रयागराज नेाडल अधिकारी मेजा वनरेंजर अजय सिंह को किसी के द्वारा जानकारी मिली की मिर्जापुर जनपद के गोगांव गंगाघाट पर नाव द्वारा बालू निकाली जा रही है। इस कार्य में कई श्रमिक व नावें लगी हैं। जानकारी मिलते ही उन्होंने वन दरोगा रामचन्द्र की अगुवाई में टीम मिर्जापुर भेज दी। टीम में शामिल रहे भाष्कर श्रीवास्तव, आसुतोष सिंह, श्याम प्रकाश तिवारी, वीरेन्द्र कुमार, छब्बूलाल मिर्जापुर पहुंच गए। वहां पर एसडीएम गुलाब चन्द्र व स्थानीय पुलिस के साथ गंगाघाट गोगांव पहुंच मोटर बोट का सहारा लेते हुए दो नावों को इस कार्य में पकड़ लिया, जबकि नाव पर बालू का अवैध करोबार करने वाल...