मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- जिगना। कछुआ सेंक्चुरी गोगांव में बालू के अवैध खनन की सूचना पर गुरुवार देर रात एसडीएम सदर ने छापेमारी कर बालू खनन में प्रयुक्त दो नौकाओं को जब्त कर लिया। वहीं, नाव मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। एसडीएम ने बताया कि मामले में नोडल विभाग प्रयागराज के मेजा रेंज के रेंजर अजय सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कछुआ सेंक्चुरी क्षेत्र में जलीय और वन्य जीवों के लिए खतरा पैदा करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...