कछियोला में अवैध लीसा दोहन की जांच की मांग
अल्मोड़ा, सितम्बर 29 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के जागेश्वर रेंज की कछियोला ग्राम पंचायत में स्थानीय निवासी किशन सिंह ने ठेकेदार पर चिर्माख, कछियोला, खटियोला, खौड़ी सहित कई वन क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में अवैध और नियमों को ताक पर रखकर लीसा दोहन करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार यहां 2025 से लीसा निकालने के लगभग 400 से 500 अवैध गमले लगाए गए हैं और इनसे अपरिपक्व और छोटे पेड़ों से भी लीसा दोहन किया जा रहा है। साथ ही चिर्माख के पास बेनाप भूमि पर बिना अनुमति लीसा निकाला जा रहा है और खेती-बलेला मोटर मार्ग के माध्यम से तस्करी किया जा रहा है। बताया कि उनकी ओर से पहले की गई शिकायत पर जागेश्वर के रेंजर ने जांच की थी, जिसमें नाप भूमि पर और नियमों से कम गोलाई के पेड़ों से लीसा निकालने की गतिविधियां मिली थीं। यहां से जांच टीम ने 130 टिन ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.