प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज। प्रमुख संवाददाता। कछार के खेतों में फिर गंगा के पहुंचने की संभावना है। गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। नैनी में यमुना का जलस्तर भी धीमी गति से बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो कछार की खेती एकबार फिर प्रभावित हो सकती है।कानपुर बैराज से गुरुवार को लगभग 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो सामान्य से लगभग पांच हजार क्यूसेक अधिक है। बैराज से छोड़े गए पानी का प्रभाव दो दिन बाद प्रयागराज के फाफामऊ और छतनाग में दिखाई पड़ेगा। फाफामऊ में गुरुवार को गंगा का जलस्तर 76.67 मीटर रहा। वहीं नैनी में यमुना का जलस्तर 72.45 मीटर दर्ज किया गया।करेलाबाग में यमुना के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता शिवम मिश्रा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में 10 सेमी वृद्धि हुई है। सिंचाई विभाग के अधि...