बदायूं, मार्च 19 -- कछला ब्रिज स्टेशन पर साधु महंत दास मृत अवस्था में मिले। स्टेशन पर पिछले कई दिनों से 90 वर्षीय साधु रुके हुये थे। उम्र अधिक होने के कारण और वृद्धाअवस्था की वजह से वह कुछ दिनों पूर्व स्टेशन पर आये और वहीं ठहर गये थे। सभासद वीरेंद्र ने बताया कि साधु कई दिनों पूर्व यहां ब्रिज स्टेशन पर आकर ठहर गये थे और चलने फिरने में लाचारी के कारण यहीं पर लेटे रहते थे। बुधवार सुबह उनके शरीर में कोई गतिबिधि न देख लोगों ने उन्हे देखा तो उनकी मौत होने की जानकारी हुई। सूचना पर कछला चौकी पुलिस पहुंच गई। परन्तु स्थानीय साधु सन्तों के कहने पर शव उनके सुपुर्द कर दिया। जिसका स्थानीय साधु संतों ने अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी इंचार्ज गौरव कुमार ने बताया कि साधु का नाम लोगों द्वारा महंत दास बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.