बदायूं, मई 31 -- उझानी। पुरुषोत्तम मास की ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान पर्व पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। समस्त गंगा घाट हर हर गंगे से गुंजायमान है। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गंगा स्नान कर रहे हैं। कछला गंगा घाट पर उत्तरी और दक्षिणी दोनों ओर श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। गंगा तट पर नगर पंचायत और तहसील प्रशासन की ओर से दोनों और कैंप लगाए गए हैं। वहीं गोताखोरों की टीमें लगातार स्नान घाटों पर सुरक्षित और सकुशल स्नान करने के लिए पुलिस के साथ मूविंग मोड पर हैं। गंगा घाट से दूर स्नान पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है इससे गंगा में डूबने जैसे हादसे से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी इसके साथी जनपद में अटैना और सहसवान के सुकर्रा घाट...