बदायूं, मई 28 -- बदायूं। कछला और अटेना गंगा घाट पर ज्येष्ठ दशहरा पर स्नान करते 29 लोगों के डूबने और पांच लोगों मौत के बाद हरकत में आये अफसरों ने बैठक करके सुरक्षा का खाका तैयार किया। जिससे स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के साथ कोई हादसा न हो। बैठक में तय हुआ आगामी पर्वों और स्नानों को पूरी तरह सुरक्षित और घटना रहित संपन्न कराया जाए। डीएम ने अवनीश राय ने कछला गंगा घाट और अटैना घाट की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों घाटों पर स्थाई रूप से पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पार्किंग स्थल और स्नान सीमा की बैरिकेडिंग कराई जाए। घाटों पर प्रकाश, पार्किंग, बैरिकेडिंग, डेंजर जोन और सेक्टर या जोन को प्रदर्शित करने वाले संकेतक अनिवार्य रूप से लगाए ज...