कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- लखनऊ से मैहर (मध्य प्रदेश) कचरा लेकर जा रहे नगर निगम के डंपर में रामपुर धमांवा पुल के समीप आग लग गई। लोगों ने देखा तो चालक ने कैमा में डंपर रोका। मंझनपुर व उदिहिन की फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। इस दौरान डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा। लखनऊ के नगर निगम के चालक हरिश्चंद्र गुरुवार को डंपर में कचरा लादकर मध्य प्रदेश के मैहर स्थित बायोगैस प्लांट जा रहे थे। रामपुर धमांवा के समीप अचानक डंपर में आग लग गई। लोगों ने देखा तो कैमा के समीप डंपर को रुकवाकर चालक को जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- लखनऊ में आग; मंगल गीत, बारात की तैयारियों के बीच दहशत में बदल गईं खुशियां, मची चीख पुकार इसके बाद मामले की जानकारी फायर बिग्रेड कर्मचारियों को दी गई। सूचना पर उदिहिन व मंझनपुर फायर स्टेशन से दमकल लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंच...