बदायूं, मई 20 -- बदायूं। कच्छा बनियान धारी गिरोह के बदमाशों ने घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर परिवार वालों को पीट कर घायल कर दिया जिसमें दंपति की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए जबकि चार लोगों के मामूली चोटे लगी है। फिलहाल पुलिस ने डकैती की वारदात के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बदमाश घर में रखे 50 हजार रुपये और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए हैं। वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस की छह टीमों को लगाया गया है जो सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।डकैती यह भी पढ़ें- कच्छा बनियान गिरोह का धावा, परिजनों को पीटकर बनाया बंधक, डकैती डाली की वारदात इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा इस्लामनगर स्थित बिल्सी-बिसौली रोड की नई बस्ती में हुई। यहां के रहने वा...