अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने के बाद कोयले की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। कोयला भारत बड़े पैमाने पर आयात भी करता है। इंडोनेशिया से कोयला बड़े पैमाने पर आता है। लेकिन अब समुद्री मार्ग के रास्ते में परेशानी के कारण कोयला नहीं आ रहा है। इधर कोयले के कच्चे व पक्के रेट में 8 से 10 रुपये तक इजाफा हो गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से कोयले की डिमांड अचानक बढ़ गई है। कोल डिपो पर भी कोयले की किल्लत हो सकती है। होटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट वेंडर, कैटर सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कोयला खरीद रहे हैं। कच्चा कोयला 10 दिन पहले 14 रुपये किलो था जो अब 18 रुपये किलो बिक रहा है। इसी तरह से पक्का कोयला 36 रुपये से बढ़कर 42 रुपये किलो हो गया है। कोयला भी पीछे से कम आ रहा है। टाटा समेत कई कंपनि...