बलरामपुर, मार्च 20 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नवीनगर की एक छात्रा कच्चे मार्ग पर फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद 13 वर्षीय शिवानी पुत्री जीवनलाल घर पर फलाहार करने जा रही थी। विद्यालय से घर जाने वाले रास्ते के कच्चा होने के कारण अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गिर पड़ी और उसके हाथ में गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बलरामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि विद्यालय तक जाने वाला कच्चा मार्ग अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनता है। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.