लखनऊ, अप्रैल 16 -- पेंट और केमिकल के दाम बढ़ने से ग्लो साइन बोर्ड और बैनर-पोस्टर भी महंगे, पेंट, कच्चे माल की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि, एक्रिलिक शीट, विनाइल और स्याही के दाम में तेजी से छपाई और मेकिंग चार्ज बढ़ा -जंग से पहले 06-08 रुपये में होने वाली प्रिंटिंग अब 10-12 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंची-बढ़ते खर्चों के चलते छोटे व्यापारियों और विज्ञापनदाताओं की बेचैनी बढ़ीलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।कच्चे माल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने अब विज्ञापन और ब्रांडिंग उद्योग की कमर तोड़ दी है। पिछले सवा महीने में पेंट और विभिन्न प्रकार के रसायनों (केमिकल्स) की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक उछाल आया है, इससे बाजार में ग्लो साइन बोर्ड, बैनर और पोस्टरों की छपाई काफी महंगी हो गई है।कारोबारियों के मुताबिक ग्लो साइन बोर्ड में इस्तेमाल होने वाल...