अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान, इजरायल व अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध से मंहगाई की आग भड़कने लगी है। चौतरफा मंहगाई ने हल्ला मचा रखा है। आम आदमी से लेकर मध्यमवर्गीय का मंहगाई ने जीना दुश्वार कर दिया है। किराना, खाद्य सामग्री, ड्राईफ्रूट्स, एलपीजी गैस के बाद अब कच्चे माल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। इससे उत्पादों की कीमतों में भारी इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि बिल्डिंग निर्माण सामग्री में की कीमतों में अभी कोई इजाफा नहीं हुआ है। केवल सरिया की कीमतों में चार से पांच रुपये किलो बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मिडिल ईस्ट में चल रहे वार का असर अब दिखाई देने लगा है। पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर संकेत ठीक नहीं मिल रहे हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बाद लोगों की नजरें डीजल पेट्रोल पर लगी हुई हैं। इस बीच अली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.