बाराबंकी, मार्च 28 -- बाराबंकी। जिले के औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी में करीब 200 से अधिक फैक्ट्रियां हैं। यहां पर प्लास्टिक से लेकर पानी, मैदा, कपड़ा, कांच के उत्पाद तैयार होते हैं। आईआईए के मण्डल चैप्टर प्रमित सिंह का कहना है कि ईरान, इजराइल व अमेरिका के बीच चल रही जंग का असर उद्योगों पर पड़ने लगा है। कच्चा माल समय से नहीं मिल पा रहा है, मिलता भी है तो 20 प्रतिशत महंगे दाम पर। जिससे उत्पादन काफी प्रभावित हो रहा है। जिन फैक्ट्रियों में कच्चे माल का स्टॉक था, वहां पर उत्पादन कार्य नियमित है। जिनके पास माल की कमी है उनकी समस्या बढ़ने लगी है। लड़ाई आगे जारी रही तो क्षेत्र की कई फैक्ट्रियां बंदी के कगार पर पहुंच जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...