सीतापुर, मार्च 23 -- सीतापुर। शहर के तरीनपुर स्थित मेला मैदान से मुंशीगंज के अंदर मोहल्ले को जाने वाला मार्ग कच्चा है। इस कच्चे रास्ते पर पानी भर रहा है। जिससे लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है। बाइक सवार कई बार गिर चुके हैं। कीचड़ के कारण कई बार लोगों के कपड़े खराब हो गए। स्थानीय निवासी चमन, सरफराज, मुकेश आदि का कहना है कि कई बार सड़क बनवाने के लिए जिम्मेदार से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन सड़क नहीं बनीं। लोगों ने मार्ग को बनवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...