कच्चे मकान की दीवार ढही, मां-बेटी की मौत; बेटा घायल
गौरीगंज, जून 6 -- अमेठी । संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे परमेश्वरी, घाटमपुर में शुक्रवार की तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच मिट्टी से बने कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में घर के भीतर गहरी नींद में सोए एक ही परिवार के तीन सदस्य दबकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में कमलेश कुमारी (35 वर्ष), पत्नी ओमप्रकाश, उनकी सात वर्षीय पुत्री आशी और आठ वर्षीय पुत्र दीपांशु मलबे की चपेट में आ गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जामो पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने कमलेश कुमारी और नन्ही आशी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपांशु को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.