कच्चे मकान की दीवार गिरी,युवक गंभीर घायल
श्रावस्ती, सितम्बर 26 -- जमुनहा। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के मल्हीपुर खुर्द गांव में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण कच्चे मकान की कमजोर हुई दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय करीब 20 वर्षीय महमूद रजा मकान के अंदर सो रहे थे। दीवार उनके ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन आनन-फानन में महमूद रजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉ. सिद्धेश वर्मा ने युवक का उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: कच्चे मकान की दीवार गिरने से सो रहा युवक हुआ गंभीर घायल लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों में भी हादसे को लेकर चिंता बढ़ गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.