फिरोजाबाद, मार्च 10 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र में खेत में बने कच्चे मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे में एक महिला की दबने से मौत हो गई। हादसा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। संगीता देवी (40) पत्नी रामपाल निवासी ग्राम सुजावलपुर थाना नसीरपुर का अपने खेत में कच्चा मकान बना हुआ था। मंगलवार को अचानक से मकान भड़भड़ाकर गिर गया। हादसे के दौरान महिला मकान के अंदर मौजूद थी। महिला कच्ची दीवार के मलवे के नीचे दब गई। हादसा होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने किसी तरह से कच्चे मकान के मलबे को हटवाना शुरू किया।ग्रामीणों के कड़े प्रयासों के बाद मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण...