नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- कच्चे तेल के दाम गिरने के बावजूद अभी भी ब्रेंट 100 डॉलर के पार है। सुबह 6:25 बजे के आसपास ब्रेंट क्रूड 1.05 डॉलर नीचे 103.77 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। इस बीच रोजाना की तरह आज भी सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल के जारी हो गए। इनमें कोई बदलाव नहीं है। मई के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। आज 18 सितंबर को देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है। जबकि भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। दूसरी ओर बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। वहीं, दिल्ली के मुकाबले चित्तूर में पेट्रोल 16.22 रुपये और डीजल 10.86 रुपये प्रति लीटर महंगा है। जबकि, पोर्ट ब्...