नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी हुई है। इसकी तेज आंच का असर भारतीय शेयर बाजार में सरकारी तेल कंपनियों पर दिख रहा है। शुक्रवार दोपहर कारोबार में भारत पेट्रोलियम (BPCL), इंडियन ऑयल (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के शेयर झुलस रहे थे। इनमें बिकवाली देखी गई। सऊदी अरब पर ताजा हमलों के बाद कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। इससे तेल कंपनियों की लागत बढ़ने और मुनाफे पर दबाव आने की चिंता निवेशकों को सता रही है।BPCL, IOCL और HPCL के शेयरों में कितनी गिरावट? शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में BPCL का शेयर NSE पर 286 रुपये पर खुला और गिरकर 277.05 रुपये के इंट्राडे निचले स्तर तक पहुंच गया। इसमें करीब 3% की गिरावट आई। वहीं, IOCL का शेयर भी करीब 3% और HPCL का शेयर 3% से ज्यादा टूट गया...