नई दिल्ली, जून 7 -- ओपेक प्लस देशों ने रविवार को बैठक में फैसला लिया जुलाई से प्रतिदिन 188,000 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ेगा

बैठक का विवरण लंदन, एजेंसी। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ओपेक प्लस देशों ने तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई है। रविवार को हुई बैठक में इस पर फैसला लिया गया। संगठन के सदस्य देश जुलाई से प्रतिदिन 188,000 बैरल अतिरिक्त कच्चे तेल का उत्पादन करेंगे। रविवार को आयोजित ऑनलाइन बैठक में सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान के मंत्रियों ने तेल उत्पादन बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विश्लेषकों की राय हालांकि, विश्लेषकों का कहना है कि जब तक मध्य-पूर्व में युद्ध जारी रहेगा और होर्मुज के माध्यम से कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होती रहेगी, तब तक इस कदम से बाजार पर बने दबा...