प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- वैशपुर। मानधाता विकास खंड क्षेत्र के ढेमा पीपरपुर निवासी बजरंगी पटेल के यहां शुक्रवार शाम करीब चार बजे अज्ञात कारणों से छप्पर व कच्चे घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय घरवाले घर के बाहर काम कर रहे थे। जब तक घरवाले देख पाते तब तक आग बेकाबू हो गई। उनके हल्ला गुहार मचाने पर गांव के लोगों ने पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक घर में रखे गेहूं, चावल व कपड़ा, जानवर का चारा आदि लाखों का सामान जल गया। घर वालों के सूचना देने पर लेखपाल व कानूनगो ने जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.