प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। आधी रात को अचानक कच्चे घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक आग लगने की जानकारी होती और गांव के लोग आग पर काबू पाते पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। गृहस्थी के सामान के साथ ही उसमें रखी साइकिलें, बकरियां आदि जल गई। बाघराय थाना क्षेत्र के खरैला गांव निवासी रीता गौतम के घर रविवार आधी रात को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जानकारी होने पर जब तक गांव के लोग आग पर काबू पाते घर में रखी दो हजार की नकदी, खाने पीने का सामान, बर्तन, चारपाई आदि जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं छप्पर में बंधी पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका इलाज चल रहा है। घर जलने से परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। मौके पर पहुंची समाजसेवी सीमा त्रिपाठी ने पांच हजार रुपये की आर्...