बस्ती, जून 6 -- बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बघौड़ा बंजरिया पुरवा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक परिवार का कच्चा मकान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर समेत गृहस्थी का अधिकांश सामान नष्ट हो गया। घटना से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।गांव निवासी रामजियावन पुत्र भागीरथी के कच्चे मकान में सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर से उठती लपटें और धुआं देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड...