नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- केले को कई तरह से खाया जाता है, पका केला हर कोई खाता है और कच्चे केले के चिप्स या सब्जी साउथ इंडियन डिशेस का खास हिस्सा है। अगर आप सीजनल वाली सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब कच्चे केले की सब्जी ट्राई करें। चटपटी-मसालेदार कच्चे केले की सब्जी बेहद टेस्टी लगती है और इसे आप एक बार खाएंगे तो बाकि सभी सब्जियों को भूल जाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि कच्चे केले की सब्जी बनाते कैसे हैं? तो शेफ संजीव कपूर ने इसकी आसान रेसिपी शेयर कर दी है। शेफ ने कच्चे केले की सब्जी तमिलनाडु स्टाइल में बनाना बताया है और उनका कहना है कि इसे खाने के बाद आप हफ्ते में 2 दिन यही बनाएंगे। तो बिना देर करते हुए कच्चे केले की सब्जी बनाने की रेसिपी जान लीजिए। कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए सामग्री -2 मीडियम कच्चे केले -3 टेबलस्पून तेल -1 मीडियम ...