कच्चे कुएं से पानी पीने को विवश हैं आदिवासी परिवार
सोनभद्र, जून 23 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के छत्तीसगढ़ सीमा से लगे ग्राम पंचायत कुड़पान के 20 घरों के लगभग 90 लोगों की बस्ती वाले देवकुड़ गोंडान टोला में हैंडपंप का पानी सूखने से ग्रामीणों को कच्चे कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए सुबह से शाम तक इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र लगे हर घर नल जल योजना से पेयजल आपूर्ति कराये जाने की मांग की है। ग्रामीण में शांति, विमला, उदित, सूरज देव, नयन, इंद्र देव, धर्मजीत, बाबू लाल, लाल शाह,माणिक चंद,आदि ने बताया कि बरसात में हैंडपंप भरपूर पानी देता था, लेकिन गर्मी में पांच से दस बाल्टी पानी ही भर पा रहे हैं। इससे मजब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.