कच्चे और जर्जर मार्ग पर चलना मुश्किल, ग्रामीण परेशान
बलरामपुर, मई 13 -- गौरा चौराहा। सदर विकासखंड के गौरा त्रिकौलिया का मुख्य मार्ग कच्चा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात में कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन बाधित हो जाता है। ग्रामीण दिलीप, कमलेश यादव, अवध राम आदि ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मार्ग को पक्का कराने की मांग की है। वहीं उलरौला मार्ग पर कटिया चौराहा से राजघाट व सिरिया जाने वाली सड़क पर फिरोजपुर गांव में लोग सड़क की दोनों तरफ पटरियों पर अतिक्रमण करके रखे हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन करने में भरी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- आजादी के बाद आज तक ग्रामीणों के लिए नहीं बन सकी सड़क राहगीर रमेश कुमार, ह्रदय राम अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.