नई दिल्ली, जून 28 -- यूपी में कच्चे आम का अचार भी खूब बनता है और गलका भी। अगर आपने गलका का नाम नहीं सुना है, तो बता दें कच्चे आम को कई फांक में काटकर मसालों-गुड़ के साथ खट्टा-मीठा गलका बनाया जाता है। दाल-चावल और पराठे के साथ ये खाने में अच्छा लगता है और आप इसे करीब 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं, ये खराब नहीं होगा। अगर आप भी गलका खाना चाहते हैं, तो कच्चे आम का सीजन जाने से पहले ही बनाकर रख लें। आज हम आपको गलका की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो मुझे मेरी मां से मिली और उन्हें उनकी मां से।गलका बनाने के लिए सामग्री 1/2 किलो कच्चे आम 200-250 ग्राम गुड 2 चम्मच तेल 1-1 चम्मच राई, कलौंजी 1/2 चम्मच मेथी दाना 1/2 चम्मच हींग स्वादानुसार नमक 1/2 चम्मच काला नमक 1 (1/4 चम्मच) हल्दी पाउडर 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडरआम काटकर करें तैयार सबसे पहले आम को धोकर ...