नई दिल्ली, जुलाई 12 -- रोज के खाने में दाल, रोटी, सब्जी, चावल लगभग यहीं होता है। इस टेस्ट को बढ़ाने के लिए लोग अचार, चटनी, रायता, पापड़ ऐड कर लेते हैं। अगर आप भी हर रोज की दाल-रोटी के टेस्ट को बढ़ाना चाहती हैं तो ये कच्चे आम और टमाटर की चटपटी सी चटनी बनाकर रख लें। एक से दो दिन फ्रिज में स्टोर भी कर सकेंगी और ये आपके खाने में एकस्ट्रा टेस्ट ऐड करने में मदद भी करेगी। खासतौर पर घर के वो सदस्य जो ज्यादा तीखा और चटपटा खाने की डिमांड करते हैं उनके लिए तो ये चटनी बिल्कुल परफेक्ट है। बस कुछ मिनटों में बन जाने वाली इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।कच्चे आम-टमाटर की चटनी बनाने की सामग्री दो से तीन टमाटर एक कच्चा बड़े साइज का आम तीन से चार हरी मिर्च लाल मिर्च स्वादानुसार लहसुन की कलियां चार से पांच एक प्याज दो चार डंठल हरी धनिया के पत्तों की नमक ...