भागलपुर, जून 9 -- सत्तर कटैया से राजेश सिंह की रिपोर्ट पंचायत भवन विशनपुर से राइस मिल होते हुए तिलाबे नदी तक जाने वाली कच्ची सड़क को पक्की करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। पूर्व पैक्स अध्यक्ष मिंटू भगत ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जनहित में सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग से अनाज लदे वाहन राइस मिल तक पहुंचते हैं, लेकिन बारिश के दिनों में सड़क पर बने गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने आवागमन सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सड़क का पक्कीकरण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...