आगरा, मई 14 -- पटियाली थाना पुलिस ने क्षेत्र से 25 लीटर कच्ची शराब समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पटियाली इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने उमेश पुत्र रेवारीलाल, जितेन्द्र पुत्र महेश निवासीगण दरियावगंज पटियाली, अजय कुमार वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी मोहल्ला सुदामापुरी थाना गंजडुण्डवारा को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने कुल 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- कच्ची शराब का जखीरा पकड़ा यह भी पढ़ें- आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के साथ तीन आरोपी दबोचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...