काशीपुर, अप्रैल 29 -- अनुराग गंगोला, काशीपुर। आईटीआई व काशीपुर कोतवाली पुलिस ने वृद्ध समेत दो आरोपियों को करीब 52 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आईटीआई कोतवाली अपर उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह गढ़िया ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासीय योजना गेट के पास से सतनाम सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी खाईखेड़ा को गिरफ्तार किया। उसके पास थैले से कुल 123 पाउच लगभग 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। उसने बताया कि वह कनकपुर से शराब लाकर खड़कपुर के मजदूरों को फुटकर में बेचता है। वहीं, काशीपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती ने शांति नगर क्षेत्र में रेलवे पटरियों के पास से 65 वर्षीय चरनजीत सिंह उर्फ चांद, निवासी शांति नगर, रंपुराको गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- 27 पव्वे शराब के साथ एक गिरफ्तार उसके पास से 36 पाउच लगभग 12...