सुल्तानपुर, जून 7 -- गोसाईगंज, संवाददाता। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोमती नदी के बीच स्थित टापू पर छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब और लहन बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी निरीक्षक जयसिंहपुर डॉ. संजय कुमार उपाध्याय और टांटियानगर चौकी प्रभारी नियाज खान के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने गोसाईगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर संगत, छपरहवा,निषाद बस्ती और गोमती नदी के बीच बने टापुओं पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान करीब 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। अभियान के दौरान मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- नदी के टापू पर छिपाई गई कच्ची शराब व लहन बरामद,केस दर्ज टीम ने मौके पर मिले 800 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया। आबकारी निरीक्षक संजय उपाध्या...