बिजनौर, जनवरी 7 -- शहर कोतवाली अंतर्गत गंज दारानगर चौकी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य को कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद कर शराब बनाने के लहान को नष्ट कर दिया। पुलिस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2011 से 2016 में जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जहानाबाद में एक व्यक्ति घर के समीप कच्ची शराब बनाने का कारोबार कर रहा है। सूचना पर गंज पुलिस ने मंगलवार रात जहानाबाद गांव में छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य आसाराम सैनी को कच्ची शराब तैयार करते हुए पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार मौके से करीब 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि लगभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.