रुडकी, जून 27 -- ​मंगलौर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को कच्ची शराबके साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।​ शुक्रवार की देर शाम को लंढौरा चौकी के हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जैनपुर झंझेड़ी के पास पुलिस को ट्यूबवेल के पीछे एक व्यक्ति कैन में कच्ची शराब बेचते हुए मिला। पुलिस को देखकर वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से पांच लीटर शराब, साढ़े चार हजार की नगदी बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने बताया कि दीपक निवासी ग्राम भगवानपुर चंदनपुर के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। यह भी पढ़ें- कच्ची शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...