रुडकी, मई 7 -- ​मंगलौर। पुलिस ने एक आरोपी को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। बुधवार की रात ​पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि नरेंद्र कुमार निवासी अकबरपुर ढाढ़ेकी, मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...