बहराइच, मार्च 29 -- नवाबगंज, संवाददाता। ढेमवा क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध व्यापक अभियान चलाया। हजारों लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। टीम ने मौके पर मिली लगभग 80 कुन्तल लहन को भी नष्ट किया। टीम ने तीन आरोपियों की मौके से गिरफ्तारी भी की है। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सरयू नदी के किनारे रेत में अवैध कच्ची शराब बनाने और उसे अड्डों तक पहुंचाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। रविवार को सीओ यूपी सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी में अवैध कच्ची शराब के धन्धे में शामिल आरोपी अमित सिंह पुत्र राम लखन, संचित सिंह पुत्र राम लखन और श्रीराम पुत्र मोती यादव सभी निवासी दत्तनगर थाना नवाबगंज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके पर करीब 80 क्विंटल लहन नष्ट करते हुए 1336 प्लास्टिक की पन्नियों में लग...