रुद्रपुर, मई 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रम्पुरा स्थित काली मंदिर क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेतृपाल मौर्य के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को तत्काल बंद कराने की मांग उठाई। नेतृपाल मौर्य ने कहा कि कच्ची शराब का कारोबार समाज और युवाओं के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाने, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। यह भी पढ़ें- सोनौली में प्रदर्शन कर सपा मुखिया का फूंका पुतला इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश आईटी संयोजक योगेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय ...