रुडकी, जनवरी 13 -- सुल्तानपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को कच्ची शराब और एक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। लक्सर कोतवाली एसएसआई ने बताया कि पांच लीटर कच्ची शराब के साथ अशोक कुमार निवासी बहादरपुर डेरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने चाकू के साथ शाहरुख, निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी को गिरफ्तार किया, जो किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे और अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.